सुप्रभात दोस्तों 🙏🏼चेहरा इंसान की प्रथम पहचान होता है। चेहरे के बिना पर ही हम किसी को पहचानते है। किन्तु जिस तरह एक ही इंसान के अंदर भगवान और शैतान दोनो का वास होता है, ठीक उसी तरह हर इंसान के दो चेहरे होते है। एक अपने लिए, एक दुनिया के लिए। इसलिए हमें कभी भी किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान उसके चेहरे से नही करनी चाहिए। क्योंकि चेहरा एक इंसान की पहचान जरूर होता है लेकिन उसके मन की पहचान नही होता और तन से ज्यादा मन सुंदर हो तो ही लोग आपको मधुर स्मृतियों में याद रखते है। इसलिए किसी के भी चेहरे से प्यार मत कीजिये उनके मन से कीजिये।
#Face