Hindi Quote in Poem by Anil Sainger

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

एक मेरा दोस्त है

एक मेरा दोस्त है
जो मेरी ख़ामोशी को
बिन कहे सुन लेता है
एक मेरा दोस्त है
जो मेरे हर गम को
गले लग भुला देता है
एक मेरा दोस्त है
जो मेरी हर ख़ुशी में
खुश हो लेता है
एक मेरा दोस्त है
जो मेरे हर राज को
अपना बना लेता है
एक मेरा दोस्त है
जो मेरी हर मुश्किल को
चुटकियों में हल कर देता है
एक मेरा दोस्त है
जो मेरी जिन्दगी के खालीपन को
अपनी मुस्कुराहट से भर देता है
एक मेरा दोस्त है
जो सबको अपना
दोस्त बना लेता है

-----अनिल सेंगर---

Hindi Poem by Anil Sainger : 111352213
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now