पता है....??
वो मुझे प्यार करता है...
देर रात तक जागने से,
वो मुझे डांट दिया करता है...
मेरी आवाज़ से मेरे दिल का हाल,
बड़ी आसानी से जान लिया करता है...
मुझे अपने सामने देख वो,
दूर से ही मुस्कुरा दिया करता है...
मेरे बार बार रूठने पर वो,
मुझे प्यार से मना लिया करता है...
मुझे परेशान देख वो खुद को,
मुझसे ज्यादा परेशान कर लिया करता है...
मेरी आधी बात सुन वो,
मेरे दिल का हूबहू हाल जान लिया करता है...
खुद की सेहत का ख्याल ना कर,
मेरी सेहत का ज्यादा ख्याल करता है...
वो खुद confused रहता है,
पर मुझे पता है वो मुझे प्यार करता है...
हीमाश्री...
"राधुं"
#my_words ...