बेशक तेरी ज़िंदगी में आज बदलाव दिख रहा है,
पर तेरी बातों में आज भी इक घाव दिख रहा है!
लाख दावे कर रहे हो तुम उसे भुला देने के,
पर तेरी आँखों में उसके लिए लगाव दिख रहा है!
सच जानती है दुनिया फिर भी छुपा रहे हो,
जाने किसका ये तुम पर दबाव दिख रहा है!
तुम कहते हो कि खुश हो बगैर उसके ज़िंदगी में,
फिर ये चेहरे पर तुम्हारे कैसा तनाव दिख रहा है!!
🥀 #दर्द