#Infinite #अनंत
अल्प हूं, अपार भी हूं,
अदभुत हूं, ओजार भी हूं,
ओस हूं, आकाश भी हूं,
आग हूं, अंगार भी हूं,
अबल हूं, अकल भी हूं,
आज हूं, अकाल भी हूं,
अजोड हूं, अमोड भी हूं,
अंधकार हूं, अहंकार भी हूं,
अंबर हूं, अंक भी हूं,
अंकुर हूं, अंकित भी हूं,
अंकुश हूं, अगाध भी हूं,
अंग हूं, अंगड़ाई भी हूं,
अजय हूं, अंजाम भी हूं,
अर्ध हूं, अंत भी हूं,
अंतराल हूं, अंतर्मुखी भी हूं,
अणु हूं, अंतरिक्ष भी हूं,
अनंत हूं।