ओ मेरे साथी
दिल तुझको दिया है
प्यार भी तुमसे किया है
तुमने मेरे जीवन का
हर वक्त अब तो लिया है ।
ख्वाबों में तेरा चेहरा
अब तो आने लगा है
नींदों में हर पल में
अब तो तू सताने लगा है ।
तुम बिन मेरा जीवन
बिन सावन जैसे मोर है
हर आहट अब लगे
जैसे वो, तेरे आने का शोर है ।
तुम से हैं जुड़ी अब ये सांसें
तुम से ही बनेंगी अब ये यादें
मुझसे न होना कभी तुम जुदा
तुमपे है मेरा दिल अत्यंत फिदा ।
तुम्हारे आते ही जीवन में आई बहार
जैसे खुशियों का कोई अमूल्य हार
तुम हो मेरे चेहरे पे मुस्कान
ओ मेरे साथी! मैं तुझपे मेहरबान ।।