आज का शीर्षक है संगीत... ब्रह्मदत
संगीत का शौक तो लगभग हर किसी को होता है और
तनाव को दूर करने का यह सबसे अच्छा साधन भी माना
जाता है। अगर आपको घर मे समय नहीं मिलता है तो
लंबी दूरी तय करने के दौरान अपनी पसंद का संगीत
सुनें। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में शोधकर्ताओं के अनुसार,
लयबद्ध संगीत मस्तिष्क को उत्तेजित कर मस्तिष्क
संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए एक चिकित्सकीय
प्रभाव देता है। एक परिचित माधुर्य के साथ कोमल
संगीत से तनाव हार्मोन कोर्टिसोल के स्तर को कम करने
में मदद मिलती है। लेकिन ध्यान रहें कि अगर आप
हैडफोन मदद से संगीत सुनते हैं तो आवाज ज्यादा तेज
ना हो। इससे कान खराब होने का डर होता है। अपनी
पसंद के गाने सुनें और उनका पूरा आनन्द लें। इससे
आपका तनाव दूर और मन प्रसन्न हो जाएगा।
ब्रह्मदत त्यागी हापुड़