My Meaningful Poem...!!!!
"ज़िन्दगी" को बशर करने के
लिए ही काम करना पड़ता है
एक नयी जंग हर सुबहा ही
हर बशर को लड़ना पड़ता है
डगर आसान तो हरगिज़ नहीं
काँटों-भरी राह चलना पड़ता है
कठिन दुश्वारियाँ आसान करने
के लिए समझना इसे पड़ता है
यारों वक़्त बेशक आपका है
चाहो तो सोना बना लो और
चाहो तो इसे सोने में गुज़ार दो
मर्ज़ी को क़ाबू करना पड़ता हैं
सफलता भी इम्तिहान लेती है
रोज़ी रोटी भी कमाना पड़ता हैं
साँस रहने तक गिज़ा के लिए
ज़द-ओ-जहद करना पड़ता है
जीदगीं के इम्तिहान में ग्रेड नही
होते पर लोग गर आपको दिल में
जगह दिल से दे दे तो समझ लेना
कि बेशक आप कामयाब हों गए हैं ..!!
✍️🌲🥀🌹🌴🖊🌴🌹🥀🌲✍️