ख्वाब- दिन , धूप- उजाले सब तेरे हैं।।
हँसी--खुशी, दुआ -सबाब सब तेरे हैं।।
घड़ी-घन्टे, मिनट-साल सब हिसाब तेरे हैं।।
मिलना-बिछडना, रूठना - मनाना सब रुबाब तेरे हैं।।
पानी-झरने, ताल -तालाब सब तेरे हैं।।
तेरे दुख- दर्द
और आंसू सारे,
तेरे मन के सब अँधियारे,
चिंताओं की बड़ी दीवारें ,
जीवन की जितनी उलझी तारें,
सब मेरे हैं।।