💐💐💐तेरा मेरा साथ💐💐💐💐
कर लो वादा,आज एक हमसे
तेरा मेरा साथ ,कभी न छूटे
सदा रहे एक आस मन में
एक दूजे से मिलने की
मिलन की ये साध कभी न छूटे
भरा रहे तेरा दामन ,सदा खुशियों से
पर हमारी कमी का अहसास, कभी न छूटे
गूंजती रहे तेरे कानों में,सदा मेरी हंसी
ये हंसी की आवाज ,तुझे कभी न भूले
खूबसूरत सा अहसास है,ये दोस्ती का हमारा
आपके दिल से ,हमारा ख्याल कभी न छूटे
कर लो वादा ,आज एक हमसे
तेरा मेरा साथ ,कभी न छूटे
कभी न छूटे, कभी न छूटे.......💐💐💐