My New Poem...!!!!
झुक जाते हैं जो कुछ लोग आपके
लिए किसी भी हद्द तक..
वह सिर्फ आपकी इज़्ज़त ही नहीं
करते बल्कि आपसे प्रेम भी करते हैं..
किसी का सरल स्वभाव हरगिज़
उसकी कमज़ोरी नहीं होता है..
ना ही वह आपसे स्वार्थ मनसा या
लालच की कोई कल्पना करता है..
झुकता है तो सिर्फ़ इसलिए कि वह
अपने आप के संस्कार जताता हैं..
अपनी अच्छाईयों से हर दिल में अपने
लिए एक ख़ास जगह बनाता है..
साथ ही वह महान सृष्टि पालन-हार को
भी अपने आमाल से लुभाता है....!!!
✍️🥀🌹🌲🙏🖊🙏🌲🌹🥀✍️