चलना ध्यान से,
ये जिंदगी है दोस्तों,
मंजिल देखते-देखते ,
रास्ता मत भटकना,
सुनहरे रास्ते देख,
मंजिल मत छोड़ना,
चलना ध्यान से,
ये जिंदगी है दोस्तों।
देखना ध्यान से,
ये जिंदगी है दोस्तों,
यहां राज़ गहरे दफनाए,
चेहरे पे चेहरे पाए,
दूसरों की आस में,
अपना मत भुलाना
प्रीति