Hindi Quote in Poem by Kapil Dattani

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

गजल
******

आशिकों के मर्ज की दवा है इश्क।
जान का रोग है बला है इश्क।।

ये तो महसूस किया जाता है।
मांगने से कहां मिला है इश्क।।

दिल की गहराई से किया जाए।
तो समझ लीजिए खुदा है इश्क।।

लोग इल्जाम लगाते हैं पर।
रब की चाहत है, इल्तजा है इश्क।‌।

उनसे कैसे बताएं हाले ए दिल।
हमको जिनसे बहुत हुआ है इश्क।।

रात दिन याद किया करती है।
इस जमीं का ये आसमां है इश्क।।

दिल की धड़कन में उमा बसता हैं।
तब यूं लगता है इक दुआ है इश्क।‌।

Kapil R.Dattani

Hindi Poem by Kapil Dattani : 111336307
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now