जिंदगी ने कई गम दिए ,
पर हर एक गम ने हमें कुछ सिखाया ।
न रख अनजान से वास्ता और ना कर अपनों पर भरोसा
क्योंकि अनजान भी अपने बनकर तोड़ते हैं भरोसा
और अपने तो बगावत करके सरेआम जलील करते हैं
बस बना लो कोई अपना जो आपके हर एक गम को समझे
चाहे खुशी हो तो भले ही साथ ना दे
पर कभी गम में आपका साथ ना छोड़े
ए जिंदगी तेरा शुक्रिया के तूने हमें गम दिए।
- बिंदु अनुराग ०१/०२/२०