संकल्प से सफलता
संकल्प हो
कितना भी कठिन
फिर भी
संकल्पित रहे मन
समाधान से सफलता
पा जायेंगे हम
इसको पाकर
करना नही घमंड
वरना प्रगति जायेगी थम
समर्पित रहे
प्रभु चरणों में मन
कृपा से उनकी
भवसागर की वैतरणी
पार कर जायेंगेे
अपने बुद्धिकौषल
और परिश्रम से
दैदीप्यमान नक्षत्र के समान
स्थान बनायेंगे
तप, त्याग और
तपस्या से
जनमानस के दिलों में
मान सम्मान पायेंगे और
पे्ररणा स्त्रोत बनकर
ब्रम्हलीन हो जायेगें।