कोई उसे बता दो,
की,
आज मैंने काजल नहीं किया है,
मैं रोती हूं वो बिखर जाता है सब सवाल करते हैं...
कोई उससे बता दो,
की,
आज मैंने बाल खुले नहीं रखे हैं,
उसे संवारने वाला कोई नहीं है...
कोई उससे बता दो,
की,
आज मैंने बिंदी नहीं की है,
उसे देख कर कोई तारीफ करने वाला नहीं है...
कोई उसे बता दो,
की,
आज मैंने होठों पर लिपस्टिक नहीं की है,
मुझे मुस्कुराता देख कोई मुस्कुराने वाला नहीं है...
कोई उसे बता दो,
की,
आज मैं सजी संवरी नहीं हूं,
मुझे सजता संवरता देख ,
" तू ऐसी ही ठीक है "
ये कोई कहने वाला नहीं है...
कोई उसे बता दो,
की,
मैं ठीक नहीं हूं,
कोई मुझे गले लगाने वाला नहीं है...
#my_words ...
mood off🙁