*मीठा सा फल *
कोई मीठा सा हो फल ला दो
बीती बातों का वो कल ला दो
वो जोश जवानी भर ला दो
उत्साही व्याकुल मन ला दो
माँ के आँचल का अम्बर ला दो
बीते बचपन का हर पल ला दो
दादू का वो लाड़ भी दो
दादी का मिला दुलार भी दो
नानी के बीती रातें दो
मौसी की चटपट बातें दो
बुआ के संग तकरार भी दो
उनका बिगाड़ा प्यार भी दो
निदाघ दोपहरी खिलवा दो
वर्षा की रिमझिम नहला दो
बचपन में मिले वो तोहफ़े दो
वो टूटे नए खिलौने दो
स्कूल की मधुर सी यादें दो
दोस्तों संग तकरार ओ ताने दो
वो सिक्कों वाला वीडिओ गेम
वो शक्तिमान चित्रहार का टेम
वो ईद दिवाली का मिलन
वो चाट मिठाई की जलन
वो मेले की रेलमपेल भी दो
कंचे गिल्ली गिट्ठु वाला खेल भी दो
कोई मीठा सा हो फल ला दो
बीते बचपन का हर पल ला दो
"*जुगनू" *