Hindi Quote in Poem by Shweta Sharma

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

"चल एक बार फिर से जी लेते हैं
जिंदगी क्या होती, फिर से समझ लेते हैं,"

"हार मान लेने से कुछ नहीं होता, इसलिए अपनी परेशानियों से लड़ना शुरू कर देते हैं,"

"ज़िन्दगी जीना इतना आसान नहीं होता, पर उसे आसान बनाने की कोशिश शुरू कर देते हैं,"

"रोकर भी क्या कर लेंगे हम, अब फिर हंसना ही शुरू कर लेते हैं,"

"कुछ समय के लिए थम सी गई थी जैसे ज़िन्दगी, पर अब दोबारा भटकना शुरू कर लेते हैं,"

"भरोसा उठने लगा था सब से, पर अब थोड़ा भरोसा करना शुरू कर देते हैं,"

"सपने देखने छोड़ दिए थे हमने, अब फिर सपनों में खोना शुरू कर देते हैं,"

"छीन लेते हैं लोग खुशियों को, अब ना छीन पाए; इसकी रखवाली शुरू कर देते हैं,"

"चल एक बार फिर से जी लेते हैं
ज़िन्दगी क्या होती है, फिर से समझ लेते हैं!!"

Hindi Poem by Shweta Sharma : 111327616
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now