Hindi Quote in Story by Kishanlal Sharma

Story quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सह असितत्व
"पेड़ बचाओ--पयार्वरण की रक्षा करो---"
के नारों के साथ सड़क से जुलूस निकलता देखकर एक पेड़ दूसरे पेड़ से बोला"आदमी को हमारी बड़ी चिंता है।हमे बचाने के लिये प्रदर्शन कर रहा है।"
"हमे नही"दूसरा पेड़ बोला"खुद को बचाने के लिए"
"वो कैसे?पहले पेड़ ने पूछा था।
"पेड़ो की अंधाधुंध कटाई से प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया है।बरसात कम होने लगी है।पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है।भूजलस्तर नीचे चलागया है।मानव द्वारा वातावरण में फैलाई जा रही कार्बनडाई आक्ससाइड को हम ही ग्रहण करते है"दूसरा पेड़ पहले पेड़ को अपना महत्त्व समझाते हुए बोला"हम नही रहेंगे तो मानव का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जायेगा"
"अब समझा आदमी को हमारी चिंता कनयो है"पहले पेड़ को प्रदर्शन का कारण समझ मे आ गया था

Hindi Story by Kishanlal Sharma : 111321659
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now