Hindi Quote in Blog by Arun Singh

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मैं का सिक्का बहुत पहले उछाला था और फिर भूल गए। आज बरसो बाद वो ज़मीन पर गिरा तो उसकी आवाज़ से जीवन जीने का भ्रम टूटा है। याद आया है वो फैसला जो उस सिक्का उछालने के परिणाम पर टिका था- और जो भूल गए हैं। आँख बंद करके उस सिक्के को छूता हूँ। सिक्के का एक पहलू भीगा है अतीत की ओस में और एक पहलू भविष्य की धूप में गर्म है। मैं दोनों को नजरअंदाज करके वर्तमान की जेब में डालकर सीटी बजाते हुए घर से निकल जाता हूँ। बहुत देर तक मैं का सिक्का जेब के सिक्कों से टकराकर 'कायर' की ध्वनि गुंजाता रहता है.

Hindi Blog by Arun Singh : 111321578
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now