Hindi Quote in Poem by Alok Singh

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#ज़िंदगी की #अधखुली #किताब

ज़िंदगी
__________________________
कुछ चवन्नी अठन्नी सी मुस्कुराहटें लिए
वो दिल बहलाता है कई खजाने लिए
एक गम हो तो वो सहम जाए
गुनगुनाता है वो कई तराने लिए
बात कैसी भी हो ऐसी तो नहीं होती है
खुश सभी को रखे ऐसी बोली नहीं होती है
अकेला भी है घूमता किसी की तलाश में
महफ़िलों में भी अब वो हंसी टटोली नहीं होती है
कुछ नमकीन कुछ कडुई समस्याएं लिए
वो मुस्कुराता है कई फ़साने लिए
एक दिन हो तो वो मर जाए भी
जीता है वो हर गम उठाने के लिए
कुछ चवन्नी अठन्नी सी मुस्कुराहटें लिए
वो दिल बहलाता है कई खजाने लिए

आलोक सिंह " गुमशुदा "

Hindi Poem by Alok Singh : 111319126
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now