Hindi Quote in Poem by Rooh The Spiritual Power

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

My Women life Reality Poem...!!!

माथे के सिंदूर का रंग,

यूँ ही लाल नही होता,,

औरत कि मांग में, कई

अरमानों का क़त्ल होता है..!!

ब्याह से पहले तो बाबुल का

रुँआब सर ऑखो पर होता है..!!

ब्याह होते ही अनगिनत-से

बँधनौ का भरमार सर पे होता है..!!

इच्छा अरमान खवाहीशात सब

ख़ानदानी मर्यादासे जकड़े होते है..!!

आन बान और शान के नाम पर

बाबुल के संस्कार परखें जाते है..!!

औरों की ख़ुशी की ख़ातिर ख़ुद

की खुशीऑ क़त्ल करनी होती है..!!

जीते जी ज़िंदा लाश-सी मिसाल

बन काँटों की राह चलना होता है..!!

जान अपनी नव माह की मस्ककत के

जोखिम से गुजर नयी जान जननी होती है.!

प्रभु की सबसे महान रचना हो कर

भी हर “रुँह”का ख़याल करना होता है..!!

✍️🌸🌹🔱🙏🙏🙏🔱🌹🌸✍️

🌟 🌟 🌟 🌟 🌟 🌟 🌟🌟🌟🌟

Hindi Poem by Rooh   The Spiritual Power : 111316772
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now