अंधेरा वो हकीकत है जो बताता है कि
समस्याएं ठीक वैसे ही अकेला करती हैं,
जैसे अंधेरा हमारा ही साया हमसे छीन लेता है।
लेकिन वास्तविकता यह है कि जीवन में जब समस्याएं आती हैं, तो लगता है, कोई भी हमारे साथ नहीं है, हम अकेले हैं।
मगर ऐसा होता नहीं है.. दरअसल अपनों का साथ तो होता है, बस दिखता नहीं, इसलिए धैर्य की आवश्यकता होती है।
ठीक वैसे ही, जैसे अंधेरे में साया नज़र भले ही ना आए,
मगर हमारे साथ वहीं मौजूद होता है। बस ज़रा प्रकाश की ज़रूरत होती है।
#रूपकीबातें