Hindi Quote in Song by अनिल श्रीवास्तव अयान

Song quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

गीत : शब्द हैं मृत्यु के पाश में।


अर्थ के अब अनर्थ हो गये
शब्द है मृत्यु के पाश मे।।

व्याकरण लापता हो गया
मुहावरे भी गति विहीन है
सूक्तियां क्यों अब मौन हैं।
कहावतें भी अब विलीन है।

रस हुए है नीरस यहां
भाव है आज परिहास में।।

छंद में होता छल छंद अब।
शब्द शक्ति भी शक्तिहीन है।
अलंकारों का सौन्दर्य भी
लग रहा आज कितना दीन है।

हाट मे बिक गयी है कलम
काव्य पंक्तियाँ है संत्रास में।।

सृजन खो गया है कहीं
तालियों की अनुगूंज में।
दाग दिख जाए जैसे कहीं
चंद्रमा पर किसी दूज में।

घोर तम ये छटेगा कभी
काव्य जिंदा इसी आश मे।

अनिल अयान, सतना


पता :-
अनिल श्रीवास्तव "अनिल अयान"
श्रीराम गली, मारूति नगर, सतना
फोन - 9479411407
उम्र - 31 वर्ष
पीजीटी बायोलॉजी
दिल्ली पब्लिक स्कूल,

Hindi Song by अनिल श्रीवास्तव अयान : 111313660
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now