क्या खोया क्या पाया..अब तक मुझ को ज्ञात न था,
अटल सत्य की खोज में..मैंने अब तक राह न पाया था,
सब दे रहे विदाई उनको अपने ही तरीक़ों से,
मैं ही निःशब्द खड़ा उनको बस देख रहा था..
कोई युगपुरुष तो कोई महान बताया था
मैं क्या कहु अब मैंने क्या खोया था
थे मेरे वो आदर्श गुरु ..मैं उनका एकलव्य था
अटल देशभक्ति का ज्ञान..उन्ही से तो सिखा था
छोड़ सत्ता को जिसने.. बेईमानी को ठुकराया था
रख दिल पर पथ्थर जिसने ..संसद में अपना एहसास बताया था
आज...सब शोक में डूबें है
एक अच्छा नायक खोया था
माँ भारती भी..कर रही रुदन
एक नेक बेटा खोया था .....
-Akashsingh
#Dedicated to
युगपुरूष..भारतरत्न ..जनप्रिय पूर्वप्रधानमंत्री
स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयीजी