Hindi Quote in Story by Rajesh Maheshwari

Story quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

वियतनाम की लघुकथा
सर्वश्रेष्ठ व्यंजन
वियतनाम में उच्च गुणवत्ता वाले चावल का उत्पादन होता है जिसके अनेकों देषों में विक्रय द्वारा उन्हें विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है। यह उनकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाता है। मेरी वियतनाम यात्रा के दौरान इस संबंध में वहाँ पर प्रचलित एक कथा मुझे बताई गई कि किस प्रकार से यहाँ पर चावल के उत्पादन को प्रोत्साहन प्राप्त हुआ और आज वह प्रमुख उत्पादक देश माना जाता है।
कई वर्ष पूर्व वहाँ के शासक हंग योंग के तीन बेटे थे। उन्हें उनमें से किसी एक को अपना उत्तराधिकारी चुनना था। एक दिन उन्होंने तीनों बेटों को बुलाकर कहा कि जो उन्हें सबसे स्वादिष्ट एवं नये प्रकार का भोजन बनाकर प्रस्तुत करेगा उसे ही वे अपना उत्तराधिकारी घोषित करेंगे। यह सुनकर तीनों राजकुमार प्रयासरत् हो गये। उनमें से एक ने जंगल में जाकर पशु पक्षियों के मांस से स्वादिष्ट भोजन तैयार किया। दूसरे राजकुमार ने समुद्री भोजन जिसमें मछली एवं समुद्र से प्राप्त अन्य जीवों का प्रयोग करके भोजन को स्वादिष्ट बनाकर तैयार किया। वह अपने इस कार्य में इतना तल्लीन था कि समुद्री तूफान और खराब मौसम की भी परवाह किये बिना कार्यरत रहा। तीसरा राजकुमार तिएट लियु जो कि उम्र में सबसे छोटा था सपरिवार गांव की ओर चल पडा।
उसने देखा कि कुछ ग्रामवासी चावल की खेती करके चावल का उत्पादन कर रहे है वह उनके पास गया और चावल को उठाकर उसने सूंघा। चावल की शानदार खुशबू से वह मंत्रमुग्ध हो गया। उसकी पत्नी भी उसके साथ थी उसने उन चावलों को पानी में भिगोकर एक नरम मिश्रण तैयार किया और उस मिश्रण को थोडा गर्म करके उसे एक गोल एवं एक चोकोर टिकिया का रूप दे दिया। इसमें गोल टिकिया का नाम बन्ह डे और चैकोर टिकिया का नाम बन्ह चुंग रखा एवं उसे हरे पत्तों में लपेटकर तैयार करके राजा के सामने भोजन हेतु प्रस्तुत कर दिया। अन्य दोनो राजकुमारों ने भी स्वनिर्मित भोजन को राजा के सामने रख दिया और तीनों राजकुमारों ने राजा से भोजन ग्रहण करने का आग्रह किया।
राजा ने अपने तीनों राजकुमारों के द्वारा बनाये गये भोजन को चखा और तीसरे राजकुमार के द्वारा चावल से बने व्यंजन को सर्वश्रेष्ठ घोषित कर दिया। इसका कारण बताते हुए राजा ने कहा कि यह व्यंजन मुझे इसलिये सर्वाेत्तम प्रतीत होता है कि यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ इसके उत्पादन से अनेकों लोगों को रोजगार मिलेगा और इससे खाली पडी भूमि को उपजाऊ बनाने में सहयोग प्राप्त होकर, यह राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा। अन्य दोनों राजकुमारों ने भी इस भावना को स्वीकार किया और अपने सबसे छोटे भाई को नया राजा बनने हेतु बधाई दी। वियतनाम के निवासियों का मत है कि इस प्रोत्साहन के कारण सैकडों वर्षों से चावल का उत्पादन होता आ रहा हैं और निरंतर नये शोधों से इसकी गुणवत्ता बढती जा रही है।

Hindi Story by Rajesh Maheshwari : 111308810
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now