Hindi Quote in Poem by Armin Dutia Motashaw

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

देव दीवाली की पूर्णिमा

ए चांद, आज तुझे देखते ही चढ़ रहा है मुझे मदहोशी का नशा

पुर बहार में है तु, और समुंदर के ऊपर, बादलों में है जा बसा;

बड़ा खूबसूरत लगा तु, बादल की ओट से जब तु हसा

बनाया है तुने आज बड़ा ही दिलकश और नशीला नज़ारा;

खुले नील गगन में आज मुझे नहीं दिखता है, एक भी सीतारा ।

यहां से लगता है तु बड़ा तेजोमय, खूबसूरत, और प्यारा ;

तेरी कला बनाती है इस जग को एक अति सुंदर खेला ।

पर पुछु तुझे, " क्या तु भी मेरी तरह है उदास और अकेला" ?

पिया बिना हूं मै उदास; भले जग है लोगो से भरा एक मेला ।

चांदनी से तेरी, करते रहना इस धरा को सुंदर और शीतल

तेरी चांदनी से खिलते रहे यहां सुंदर सुगंधित कमल

मिलता रहे हमें तेरा नज़ारा और शीतलता का फल ।

सदा करना तु प्रेमीओका जीवन मधुर और सफल

Armin Dutia Motashaw

Hindi Poem by Armin Dutia Motashaw : 111287805
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now