Hindi Quote in Poem by महेश रौतेला

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हमारा ही प्यार पहला प्यार हो
यह आवश्यक नहीं,
हमारा ही प्यार पहला प्यार हो
यह महत्वपूर्ण नहीं,
हम से पहले राधा-कृष्ण हैं,
सोहनी-महिवाल हैं,
लैला-मझनूं हैं,
हमें पंक्तिबद्ध नहीं होना है,
न ही कोई प्रतियोगिता करनी है,
प्यार की चमक देखनी है
अनुभूतियों की डोली को कंधा देना है,
मन को गहरे पसार मोती चुनने हैं,
हमारे पास असीमित समय नहीं है
जो है उसी में बलिदान हो जाना है।
देखो, शेर शिकार पर है,
बाज ऊपर उड़ रहा है,
शिकारी की आँख एकटक देख रही है,
इसी सब के बीच
हमें प्यार करना है,
शब्दों को सतरंगी बना देना है,
हमें पंक्तिबद्ध नहीं होना है,
न ही कोई प्रतियोगिता करनी है।

**महेश रौतेला

Hindi Poem by महेश रौतेला : 111252572
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now