Hindi Quote in Poem by Ankita jain avni

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

"एक बेटी की आवाज"
मैं कुछ कहना चाहती हूँ,
जरा ध्यान दीजिए,
अपने कीमती वक्त में से,
दो पल मेरे लिए निकाल लीजिए।
मैं आपकी अपनी बेटी हूँ,
मेरी समस्या का समाधान कीजिए
मैं एक लड़की हूँ,
मुझे सदा इस बात की सजा
मिलती हैं,
कभी दहेज, कभी तेजाब,
कभी बलात्कार की आग में,
मेरी जिंदगी जलती हैं।
कभी कर भ्रूण हत्या,
जिंदगी छीन ली जाती हैं,
कभी बलात्कार कर,
इज्जत लूट ली जाती हैं।
मंदिर में देवी को चुनरी
ओढ़ाने वाले,
कौरव बन भरी सभा में,
वस्त्र हरण करते हैं।
जिस नारी ने जन्म दिया,
उसी का जीवन दूभर करते हैं।
मैं पूछना चाहती हूँ,
क्या लड़की होना गलती हैं मेरी,
या गुनहगार वे है,
जिनके कुकर्मों ने,
की मेरी जिंदगी अंधेरी।
अंकिता जैन अवनी
(मेरा मन एक परिंदा किताब से)

Hindi Poem by Ankita jain avni : 111221085
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now