तनाव से बचाव
आर 0 के 0 लाल
तनाव मन और भावनाओं में गहरी दरार पैदा करता है। इससे अनेक मनोविकार उत्पन्न हो जाते हैं । तनाव किसी घटनाक्रम के पश्चात अपनी मन स्थिति से उपजता है जो नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है और श्वेत रुधिर कोशिकाओं की सहज सक्रियता को कम करता है। यही कोशिकाएं शरीर को स्वस्थ एवं निरोग बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। तनाव को कम करने के लिए दुखद परिस्थितियों को सुखद में बदलना चाहिए क्योंकि किसी भी परिस्थिति में कोई छोटा फायदा जरूर होता है। अगर उसे ढूढ़ सकें तो हमारा मन स्वस्थ और तनाव से मुक्त हो सकेगा।