एक मन है जो आपमे लीन है
एक दिल है जो शून्य है
एक जज्बात है तो भरा पड़ा है
एक एहसास है जो अतृप्त है
एक दर्द है जो बेहिसाब है
एक शब्द है जो मौन है
एक तन्हाई है जो आपसे भरी हुई है
एक भीड़ है जो खाली है
आपसे जुदा मेरा वजूद कहाँ है
अनछुआ सा पर मुक्कमल है
आपके बिना भी आपमे शामिल है।
#प्रेम