Hindi Quote in Thought by Namita Gupta

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

॥आया दिन मतदान का ॥
पाँच साल के बाद है देखो ,
फिर आया दिन मतदान का ।
जनता से किए गए वादों का ,
सेना ,किसान स्वाभिमान का ।
चुनाव आते ही नेता जन,
मेंढक सा टर्र – टर्र टर्राते हैं ,
मुखर हो गई जनता देखो ,
फिर आईना दिखलाते हैं ।
मत फसना झूठी बातों में ,
और थोथें वादे, फरमान का ।
फिर आया दिन मतदान का ।।
जनमत की खातिर जोर लगाए ,
एड़ी, चोटी रगड़े पांव ,
दलित के घर खाते रोटी,
घूम रहे हर गल्ली- गांव ,
अतिवृष्टि ,पाला, सूखा से,
तप्त ह्रदय हर किसान का ।
फिर आया दिन मतदान का ।।
गौर से तुम इन को देखो ,
वस्त्र उजले तन काले हैं ,
लगा के मुंह पर नकली चेहरा ,
सुरसा से दांत निकाले हैं ,
अच्छी शिक्षा ,स्वास्थ्य , चिकित्सा ,
काम हो जन कल्याण का ।
फिर आया दिन मतदान का ।।
जाति -धर्म में बाँट रहें ,
आपस में रेवडियां बाँट रहें ,
खैरात का लाँलीपाँप दिखा ,
बेरोजगार बना ‘पर’ काट रहे,
बच्चा ,बूढ़ा औंर नौजवान का ,
करें आदर -सम्मान सभी का ।
फिर आया दिन मतदान का ।।
सर्व -धर्म सम्मान करें ,
देश का गौरव मान करें,
जनसेवक बन कर रहे सदा ,
दिन आए भ्रष्टों के फरमान का ।
फिर आया दिन मतदान का ।।
वादों की गठरी लादे हैं ,
नहीं इनके नेक इरादे हैं ,
पद, दारु , पैसा बांट रहे,
वोट खरीदते प्यादे हैं ,
जनता का पैसा छुपा लिया,
ऊपर से ओढे लबादे हैं ,
दशकों से मुद्दा घूम रहा ,
हैं ,रोटी और मकान का ।
फिर आया दिन मतदान का ।।
॥ नमिता गुप्ता ॥
(कृपया ,अपनी प्रतिक्रिया से मेरा हौसला बढ़ाएं )

Hindi Thought by Namita Gupta : 111143980
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now