Hindi Quote in Shayri by महेश रौतेला

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

ओ प्यार:
ओ प्यार, मेरे साथ उठ
मेरे साथ बैठ,
कुछ हिमालय की बात कर
बर्फ सी आवाज में बुला
हवा की तरह उड़कर आ
कानों के अगल बगल सुरसुरा,
चुपचाप चल
उस चढ़ाई पर जो चढ़ी नहीं गयी।
उस जगह पर फूल चढ़ा
जहाँ साथ साथ थे,
अपनी बातें सुन
अनेक मुँहों से अनेक प्रकार ,
जो हुआ वह भी
जो नहीं हुआ वह भी।
जब तेरे पंखों पर मेरे प्राण उड़े थे
कितना सुनहरा हो गया था आसमान,
जो करवटें बदली थीं
वे जानदार थीं,
जो बातें शरमायी थीं
वे सच्ची थीं।

- महेश रौतेला

Hindi Shayri by महेश रौतेला : 111085705
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now