Hindi Quote in Thought by Mr Un Logical

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

शहर क्यों शमशान सा है, हर शख्श यहां अनजान सा है।


सड़कों पर फैला है सन्नाटा,गलियों में मातम मना है।


पूछा जब मैंने किसी से,बैठा हुआ था एक कोने में छिपके।


बोला वो बहुत दुखी मन से, देखो मेरा हिंदुस्तान ये है।


सहमी हुई हर जिंदगी है, ठहरी हुई यहाँ हर घड़ी है।


चाँद पर से लौटकर भी, जाती धर्म मे बिखरी पड़ी है।


लोकतंत्र के पर अब यहाँ ,बस होती केवल नॉटंकी है।


चोरो की एक पूरी पलटन,संग लूटेरों की फौज बड़ी है।


नेताओं के नाम पर तो बस हैवानो की कौम बची है।


जनता तो बस चुनावों में वोट डालने की मशीन बनी है।


अनुकम्पा और अनुदानों की जिसे आदत लगी हुई है।

Hindi Thought by Mr Un Logical : 111073585
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now