Hindi Quote in Romance by SURENDRA ARORA

Romance quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कविता



तुमसे बातें करते - करते

इतना थक गया हूँ मैं कि

अब तुम्हारी ही गोद में

सो जाना चाहता हूँ ।



कितना इन्तजार करूँ

मेरी किसी बात का तुम

उत्तर ही नहीं देती ।



देखती हो मेरी तरफ बादलों के बीच से

लगता है ऐसा मुझे

न जाने क्यों

उदास तुम भी बहुत हो ।



छितिज छुआ है तुमने

पार जाने के लिए

हाथ मेरा भी पकड़ लेती तो

समझा लेती वो सारी बातें

जो इतनी देर से समझाना चाह रहा हूँ मैं ।



क्या अब कभी भी

नहीं आएगा वो दिन

जब मेरे कहने से पहले ही

बोल देती थीं तुम्हारी आँखें

वो सारी बातें

जो कहना चाहता था मैं ।



थक गया हूँ मैं

बिछा दो गोद अपनी

सोना चाहता हूँ मैं भी उसमें

तुम्हारे साथ अपनी बात

तुम्हें कहने के लिए ।



सुरेन्द्र अरोड़ा ( 21/12/2018 )

Hindi Romance by SURENDRA ARORA : 111064600
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now