Hindi Quote in Romance by Deepak Singh

Romance quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कितना अच्छा लगता है जब हम किसी के पास हो, और जब वो नींद में ही और हम उसे निहारते हो, उसकी सांसे जो बो बार बार ले के छोड़ रहा हो, बीच बीच में चहरे पर हल्की सी मुस्कान, जैसे प्रतीत होता हो कि उसने शायद ख्वाब में हमे ही देख कर मुस्करा दिया हो और हम उसे ऐसे मुस्कुराते हुए देख कर खुद अपने होटों पे हल्की सी मुस्कान बिखेर लेते है । फिर अचानक उसे लगता है कि हम उससे दूर जा रहे है तो आधी नींद में ही कहता है " जाना नहीं, जाना नहीं" । उसके ऐसे लफ्जों का उत्तर बस इतना ही की हम हमेशा आपके साथ है, आपके पास है ? ।
उसे यू ही नींद में निहारना, और बस निहारना , कितना अच्छा लगता है । उसकी आंखे जो बन्द तो है, लेकिन फिर भी ऐसा लगता है जैसे वो भी एक टक मुझे देखे जा रहा है । आवाज़ खामोश है लेकिन हमारी बातों का कारवां कहीं दूर तक जा पहुंचा है । ये उसे भी पता है उसके ख़्वाबों मे, मैं ही हूं और मेरे सामने वो । नापने को तो दूरियां बहुत है उनके दरमिया, लेकिन उनके बीच में फासला बिल्कुल भी नहीं । कितना अच्छा है उस यों निहारना ।।??

Hindi Romance by Deepak Singh : 111060499
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now