Hindi Quote in Shayri by Dr Haresh Parmar

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#Kavyotsav
कच्ची डोर

कच्ची डोर, और कच्चे रिश्ते
टूट ही जाते है.
ऐसे भी
मेरी पतंग की डोर ज्यादा कटती है,
पर मेरे दोस्त,
ये जीवन की डोर बार बार टूट कर भी बंध क्यों जाती है ?
तुम अपने जीवन के बेहतरीन पल को कैसे बयाँ करोगें ?
पहले प्यार की खुशबू, जैसे पहली बारिश की महक
तुम्हारा मिलना और वक्त का तेजी से दौड़ना
कुछ देर ठहर के उस खाली जगह को देखता हूँ
मेरे दोस्त,
तुम समझ रहे हो न ?
वह बेहतरीन पल ही हमें ले जाते है सूने खालीपन की तरफ
कुछ रिश्ते बेनाम से होते है,
पहली बारीश में उग आये खुबसूरत पौधे की तरह
सुन्दर, कोमल, एक अहसास भर सा रूमानी
और फिर धूप आने पर सुख जाना.
मेरे दोस्त,
तुम कहते हो यही अंत है, यही नियति है,
कच्ची डोर, कच्चे रिश्तो का.
मेरे लिए तो इन्तजार है
अगली बारीश का....
- हरेश परमार

Hindi Shayri by Dr Haresh Parmar : 111034258
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now