Hindi Quote in Shayri by Sakshi Goel

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#kavyotsav

बिकते रिश्ते

इस दलाली की दुनिया में क्या नहीं बिकता,
हर दिन बिकता एक नया रिश्ता।
पैसों की आँधी में हो गए इतने अंधे,
रिश्तों को भी बना लिए अपने धंधे।
जो रिश्ते कभी हुआ करते थे अनमोल,
भरी महफिल में लगते है आज उनही के मोल ।
क्या फर्क पडता है माँ बाप के प्यार से,
सोचते है ईमान बङेगा तो सिर्फ रकम बढ़ाने से।
इतने मसरूफ हो गए जोड़ने में नोटो की गद्दी,
की बेच ही डाली सारी यादों की रद्दी ।
इस दौलत की हवा मे ऐसे उलझ गए,
की सभी कि खैरियत लेना भी भूल गए।
क्या मां की ममता, यारो की यारी,
पैसे की दौड़ में सब बेच डाली।

Hindi Shayri by Sakshi Goel : 111032264
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now