Hindi Quote in Shayri by Muhammad Sadique Hussain

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#kavyotsav

ग़ज़ल (फ़ासिक़)

शब-ए-फ़ुर्क़त मे कर मुझे तुम याद पूछना,
तुम हाल‌ मेरा मरने के मेरेे‌ बाद पूछना,

जब भी मिले फ़ुरसत तुम्हे अपने ज़ुल्फ़ संवारने से,
तब पूछना तुम हाल-ए-दिल-ओ-रूदाद पूछना,

गर तुम चाहो लगाना हिसाब हद-ए-दर्द का मेरे,
तुम दिल से मेरेे अपने सीतम ला-तादाद पूछना,

मैंने ‌ तेरे हुक़ूक़ मे कभी की क्या हक़-तल्फ़ी,
हक़ बस मेरा हि क्यों बाकी रहा,ऐ हम-ज़ाद पूछना,

क्यों क़ैद मै ता-उर्म रहा बस ख़्यालों मे तेरे,
किआ तूने भी ना मुझे क्यों आज़ाद पूछना,

शब-ए-महताब तुझसे जब रूठ जाएंगी नींदें,
तूने कैसे था किया मेरे ख़्वाबों को बरबाद पूछना,

बात करने की एक ऐसी भी तेरी ग़ौर-तलब है,
तूने कितनी मर्तबा सुनी मेरी फ़रियाद पूछना,

एक व'आदा ही तो‌ था और तुझसे निभाया न गया,
क्यो करता रहा मै तेरे व'आदे पर ऐत्माद पूछना,

क्या मैं ही था वो 'सादिक़',क्या मै ही था वो फ़ासिक़!
जनाज़े पे किसके है घर तेरा आबाद पूछना।
©Sadique

Hindi Shayri by Muhammad Sadique Hussain : 111031846
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now