:MY PRECEPTOR
इस पृथ्वी पर यदि आज तक 16 कलाओं में दक्ष
कोई पैदा हुआ है तो भगवान श्री कृष्ण । ऐसे इंसान को आप सर्वश्रेष्ठ गुरु, सर्वश्रेष्ठ भ्राता, सर्वश्रेष्ठ सखा, सर्वश्रेष्ठ पुत्र, सर्वश्रेष्ठ पिता, सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शक क्या कुछ नहीं कह सकते ? वही हैैं जिन्होंने हमें जिंदगी के प्रत्येक पहलू को जीने की एक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कला सिखाई है । चाहे धर्म नीति हो या राजनीति उनका कोई तोड़ नहीं है। उनके जीवन की एक - एक घटना करोड़ों-करोड़ों शिक्षाएं देती हैंं। गीता का एक-एक श्लोक आदमी की पूरी जिंदगी को एक ग्रंथ से ज्यादा ज्ञान दे देता है । वैसे तो श्री कृष्ण मेरे भाई, मेरे सखा, मेरे पिता सब हैं परंतु मैं उन्हें एक गुरु के रुप में देखता हूं क्योंकि उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है और अपनी जिंदगी को सफल किया जा सकता है उनकी शिक्षाओं के द्वारा।
सोनू कसाना