Hindi Quote in Story by Kandarp Patel

Story quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

* भडवे, मैं लोहार, यशवंत लोहार| *

अधिकारी: तुम्हारी ड्यूटी यह थी की उन्हें अदालत में पकड़कर पेश करना|

यशवंत: तो क्या होता? फिर शुरू होती वही कहानी| कुछ जेबें खाली होती, कुछ जेबें भर जाती| दो दिन में वो ज़मानत पर छूट जाते| तीन महीने के बाद FIR तैयार होती| फिर केस शुरू होता, चलते रहता, चलते रहता| फिर इलेक्शन आ जाते, जेल का गुंडा अंदर से चुनाव लड़ता, उसके गुंडे डरे हुए लोगों को और डराकर जबरजस्ती वोट लूंटते| जेल का गुंडा MLA बन जाता| वो खुश, आप खुश| किस्सा यही पर शुरू होता यही पर ख़तम| 

बेस्ट डायलोग: मुझे पता है मैं अंधो के शहर में आईने बेचता हूँ| लेकिन एक दिन तुम्हारी ये आँखे खोलूँगा और उस आईने में तुम्हारा चेहरा दिखाऊंगा|

***

*अपना हीरो नाना*

जब घर में नया नया टीवी आया तब मम्मीयों को एकता कपूर भा गयी और अपने को नाना| कलमवाली बाई, ब्रिगेडियर साब, प्रलयनाथ गैंडास्वामी, खबरीलाल.. साला क्या बवाल मचा देते थे जी सिनेमा पर| 

हमने टीवी में डिफ़ॉल्ट जी सिनेमा लगा के रखा था| वाघले को देखकर हमारा मन हुआ था की हम भी पुलिस बन जाएँ| पुलिस बन्ने का सबसे पहला ख्याल लानेवाले नाना ही थे| वजूद में कृष्णन पहला क्रश बनी| कोहराम और सलाम बोम्बे पसंदीदा फिल्में| शागिर्द का तो क्या कहना और अब तक छप्पन का साधू, क्या धोया था सबको ! 

आपके आने से हमारी जवानी में रवानियत आ गई|

Hindi Story by Kandarp Patel : 111021115
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now