जलते दिए 💖
अंधियारे की छाती चीर,
वो जलता है एक अधीर।
छोटा सा है उसका तन,
पर पर्वत सा उसका मन।
आँधी आए या तूफ़ान,
झुकने को ना तैयार।
तेल ख़त्म हो जाए भले ही,
लड़ता रहता है हर बार।
सीख यही वो दे जाता है,
स्वयं जलकर जग महकाता है।
हार न मानो तुम जीवन में,
दीप वही जो राह दिखाता है।
- Ritu Kumari