Hindi Quote in Quotes by Piyu soul

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मेरे बच्चे ❤️,
जन्मदिन की तारीख़ तो हर साल आती है, मगर कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें भगवान हमारी ज़िंदगी में तारीख़ देखकर नहीं, दुआ बनाकर भेजते हैं।
अगर कभी लगे कि कोई अपना नहीं, कोई समझ नहीं रहा, तो बस एक बार पीछे मुड़कर देखना...
तुझे डाँटने, संभालने, हौसला देने, और तुझ पर गर्व करने वाली तेरी बड़ी बहन हमेशा वहीं मिलेगी।
याद रखना, बेटियाँ और छोटे भाई-बहन उम्र से नहीं, दिल से पाले जाते हैं...
और तू उन दुआओं में शामिल है जिन्हें मैं हर रोज़ मुस्कुराते हुए देखना चाहती हूँ।
दुनिया साथ हो या न हो, हालात कैसे भी हों, तेरी ये बड़ी बहन हमेशा तेरे साथ खड़ी मिलेगी।
क्योंकि कुछ रिश्ते खून से नहीं, दिल से बनते हैं...
और तू मेरे दिल के सबसे प्यारे रिश्तों में से एक है।

Hindi Quotes by Piyu soul : 112027171
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now