Hindi Quote in Whatsapp-Status by Rajesh Maltii

Whatsapp-Status quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

अद्विका का फैसला

मेहमान जा चुके थे। घरवाले सदमे में थे। सुमित्रा जी को होश आया, तो उनकी पहली आवाज़ "आर्यन" ही थी। अद्विका ने अपने लाल जोड़े को उतारकर एक साधारण सूट पहना और पुलिस स्टेशन जाने के लिए तैयार हो गई।
"तुम पागल हो गई हो अद्विका?" उसके भाई ने उसे रोका। "उसने तुमसे झूठ बोला, तुम्हें मोहरा बनाया। अब तुम उसके लिए पुलिस स्टेशन जाओगी?"
अद्विका ने शांत होकर जवाब दिया,
"उसने झूठ बोला या नहीं, यह मैं खुद उससे पूछूँगी। पर जब तक वह मेरा पति है, मैं उसे इस तरह अकेले नहीं छोड़ सकती। अगर यह शादी एक 'कॉन्ट्रैक्ट' है, तो उस कॉन्ट्रैक्ट की एक शर्त 'साथ खड़े रहना' भी थी।"
- Rajesh Maltii

Hindi Whatsapp-Status by Rajesh Maltii : 112024474
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now