पापा, मैने सुना है आप मेहनत बहुत करते हो,
अपने शरीर का प्रयोग मशीन की तरह करते हो।
आपका झुर्रियों वाला सशक्त चेहरा मुझे प्रेरणा तो बहुत देता है,
परन्तु मेरा मन मुझे किसी दूसरी दुनियां में ले जाता है।
जहां में अपने लक्ष्य को छोड़ कर एक काल्पनिक दुनिया में जीती हु।।
पापा, मैने सुना है आप मेहनत बहुत करते हो.
रोजाना 40 रुपए बचा कर काम पर जाया करते हो,
जब आज मैने आपके धूल भरे उभरी नसों वाले पैर देखे तो, मेरा मन दया के सागर से उमड़ पड़ा, और में खुद को कोसने लगे।।
पापा, मैने सुना है आप मेहनत बहुत करते हो.
इस बार दिवाली पर मैने अपने मांगों की लिस्ट बना ली,
उसी पल आपने कहा बेटा मेरा गुलाबी कुर्ता बाहर निकाल देना जो पिछली दिवाली पहना था।
अपने हाथों में बनी लिस्ट को मैने इस तरह भींचा ,
मानो जैसे उसका दम घुट गया हो।
पापा, मैने सुना है आप मेहनत बहुत करते हो।।
✍️ अंतिमा 😊