💫हमारी दोस्ती का रिश्ता 💫
रास्ते अलग थे, मंज़िलें भी जुदा थीं,
पर चार दिलों ने एक साथ धड़कना सीख लिया।
दोस्ती में हँसी थी, प्यार में सुकून था,
हम चारों ने हर लम्हे को अपना जुनून बना लिया।
कभी बातों में खोए, कभी खामोशी में समझ गए,
बिना कहे ही एक-दूसरे के जज़्बात पढ़ गए।
दो हाथ थामे थे, दो दिल जुड़े हुए थे,
पर दोस्ती ने हमें एक ही धागे में पिरो दिए थे।
जब एक गिरा, तो चारों ने संभाला,
जब कोई हंसा, तो सबका दिल खिल उठा।
ये रिश्ता सिर्फ़ दोस्ती नहीं, एक दुनिया है,
जहाँ प्यार भी है, और अपनापन भी बेमिसाल है। 💛
piyu 7soul