आज भी इश्वर साथ होते है
अगर कोई है गले लगने को
अगर कोई सब कुछ कहने को
अगर कोई है बेबाकी से आंसू बहने को
तो समझो इश्वर साथ है
अगर कोई है मनाने को
अगर कोई साथ जाने को
अगर कोई है दिल बहलाने को
अगर कोई हस कर आस बढाने को
तो समझो ईश्वर साथ है
अगर दिल गहरा हो
डर का पहरा हो
दर्द का पहाड़ हो
फिर भी एक हाथ हो थामने को
तो समझो ईश्वर साथ है