Hindi Quote in Poem by नंदलाल मणि त्रिपाठी

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

शराब कहते है--


हलक को जलाती, उतरती हलक में शराब कहते हैं।
लाख काँटों की खुशबू गुलाब कहते हैं।!!

छुपा हो चाँद जिसके दामन में हिजाब कहते हैं।!
ठंडी हवा के झोंके उड़ती जुल्फों में छुपा चाँद सा चेहरा।
बिखरी जुल्फों में चाँद का दीदार कहते हैं।!

सुर्ख गालों की गुलाबी, लवों की लाली।
बहकती अदाओं को साकी शबाब कहते हैं।!

लगा दे आग पानी में सर्द की बर्फ पिघला दे।
जवानी की रवानी जवानी कहते हैं।!

जमीं पे पाँव रखते ही जमीं के जज्बे में हरकत।
जमीं की नाज मस्ती की हस्ती को मस्तानी ही कहते हैं।!

सांसों की गर्मी से बहक जाए जग सारा।
जहाँ का गुलशन गुलजार कहते हैं।!

धड़कते दिल की धड़कन से साज की नाज मीत का गीत संगीत कहते हैं।!

सांसों की गर्मी से निकलती चिंगारी, ज्वाला।
हद, हसरत की दीवानी उसे कहते हैं।!

मिटा दे अपनी हस्ती को या मिट जाए आशिकी मेंआशिक नाम कहते हैं।!

नशे में चूर इश्क के जाम जज्बे में हुस्न का इश्क में दीदार कहते हैं।!

नादाँ दिल की शरारत में कमसिन बहक जाए।
कली नाजुक का खिलना चमन बहार कहते हैं।!

सावन के फुहारों में, वासंती बयारों में बलखाती बाला बंद बोतल की शराब पैमाने का इंतजार कहते हैं।!

इश्क के अश्क, अक्स एक दूजे के दिल नजरों में उतर जाए।
इश्क की इबादत इश्क इजहार कहते हैं।!

नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!

Hindi Poem by नंदलाल मणि त्रिपाठी : 111990976
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now