Hindi Quote in Quotes by DrPranava Bharti

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

तन मन निढाल
मित्र! तुम कैसे वाचाल?
कैसे अपनी सफ़लता का
कर प्रदर्शन
प्रतीक्षा तालियों की!
एक पालतू पशु-पक्षी भी
कर जाता है मन खोखला
न जाने कितने परिवारों का दीपक बुझा 😢
माना, नहीं कर सकते
हम कुछ लेकिन
पसरते हैं कुछ प्रश्न
मन के अंधे गलियारों में
प्रभु! वो सब भी बालक थे तुम्हारे प्यारों में--
उनके अपनों को देना साहस शांति
उन्हें बुलाया है तो
लेना अपनी शरण
हम नासमझ केवल
कर सकते प्रार्थना
सर्वे भवन्तु सुखिनः की
स्वीकार करना यह कामना 🙏🏻
प्रणव भारती
- Pranava Bharti

Hindi Quotes by DrPranava Bharti : 111982874
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now