Hindi Quote in News by Mayur Chaudhary

News quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आने वाले कुछ ही सालों में इंसान AI के ज़रिए जानवरों से बातें कर पाएगा। अभी बहुत बड़े स्तर पर रिसर्च हो रही है कि क्या AI से जानवरों से संवाद संभव है, और कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि 2030 तक AI जानवरों की भाषा को डिकोड कर लेगा। बहुत बड़े स्तर पर AI को दिन रात अलग अलग जानवरों के बीच रख के रिकॉडिंग करी जा रही है।

कल्पना कीजिए एक ऐसा भविष्य जहाँ वैज्ञानिक जानवरों के दर्द, डर, सामाजिक अलगाव और संकट से जुड़े संकेत भरोसेमंद तरीके से पहचान सकें। यह क्षमता इंसानों के जानवरों के साथ व्यवहार को बदल पूरी तरह बदल देगी।

मधुमक्खियाँ भोजन के स्थान की जानकारी देने के लिए वैगल डांस करती हैं। शोधकर्ताओं ने एक रोबोट बनाया जो वही डांस करता है। कुछ असली मधुमक्खियों ने रोबोट की हरकत का अनुसरण किया, और ट्रैक की गई कुछ मधुमक्खियाँ बताए गए स्थान की ओर उड़ गईं।

संचार का मतलब सिर्फ़ बोले गए शब्द या आवाज़ें नहीं हैं। एक जानवर ध्वनि, गति और इशारों, रासायनिक संकेत, दृश्य प्रदर्शन, स्पर्श और अन्य संवेदी सुरागों के ज़रिए भी संवाद कर सकता है।

क्या मनुष्य जानवरों के साथ दो-तरफ़ा संवाद स्थापित कर सकते हैं? ये सब भी जल्दी ही पाॅसिबल होगा।

Hindi News by Mayur Chaudhary : 112040320

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now